सोमालिया में इंडियन कमर्शियल शिप हाइजैक, 11 क्रू मेंबर को बंधक बनाया

सोमालिया में इंडियन कमर्शियल शिप हाइजैक, 11 क्रू मेंबर को बंधक बनाया
03 Apr.2017 16:21

घटना 1 अप्रैल की है। इंडियन शिप पर करीब 11 क्रू मेंबर थे।(फाइल)
मोगादिशु (सोमालिया). यहां के पायरेट्स ने भारत के एक कमर्शियल शिप को हाइजैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह शिप सोमालिया कोस्ट पर शनिवार को कब्जे में लिया गया। दुबई से बोसासो जा रहा था शिप...
- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सोमालिया के अफसर के हवाले से यह खबर दी।सोमालिया में एंटी-पायरेसी एजेंसी के पूर्व डायरेक्टर एब्दिरिजाक मोहम्मद दिरिर ने बताया कि कमर्शियल इंडियन शिप को हाइजैक कर लिया। इसे किनारे की ओर ले जाया गया।

- घटना 1 अप्रैल की है। इंडियन शिप पर करीब 11 क्रू मेंबर थे। ये सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पिछले महीने ऑइल टैंक को हाइजैक किया गया था, लेकिन पुटलैंड्स की मरीन फोर्स ने इसे छुड़ा लिया था।

- मीडिया रिपोर्ट में शिप की पहचान एआई कौशर के नाम से हुई है।

पायरेट्स ने फिरौती नहीं मांगी

- डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग की अफसर मालिनी शंकर ने रॉयटर्स कोसोमवार को कन्फर्म किया। उन्होंने बताया- “यह बड़ा शिप नहीं था। इसे शनिवार को अगवा किया।"

- शंकर ने बताया कि पायरेट्स शिप को उनके कार्गो की वजह से अगवा किया। अभी तक उनकी तरफ से फिरौती नहीं मांगी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

How to DEFEND if someone attack you

History of indian army.

Jio prime membership